«

»

Sep
01

पिकनिक

आज काफ़ी  दिनों के बाद  लिख रही हूँ। पिछले शनिवार (२८ अगस्त) को हम लोग पिकनिक के लिये अटलाँटा से करीब ९० मील दूर हेलेन (Helen, GA) नाम के एक छोटे से शहर गये थे।  यह शहर कहा जाता है कि यूरोपियन स्टाइल मे बसा हुआ है और यहाँ की आबादी मुख्यतः जर्मन है। यहाँ की सड़कों के नाम मे भी ’स्त्रास या स्त्रासे’  लगा है।

DSC00061

पहुँचते ही जोर से  भूख लगी थी। इसलिये सबसे पहले स्वादिष्ट  खाना  गया फ़िर वहाँ पर Chattahoochee (चट्टाहूची?) नदी मे tubing किया।

DSC00067

काफ़ी भीड़ थी वहाँ पर सफ़ाई भी बहुत थी। लोगों ने उस जगह को  गन्दा नही किया था (काश! ऐसा अपने देश मे भी होता) ।

DSC00089

इसके बाद हुम लोग Anna Ruby Falls  देखने गये जो कि बहुत खूबसूरत था। इसे देखने के लिये हमे करीब १-२ मील पैदल चलना पडा।

DSC00108

 

DSC00116  वहाँ पर सभी ने खूब फोटो खीचें और प्रकृति का आनन्द लिया।

DSC00128 यहाँ भी हमारी तरह कई लोग week-end मनाने आये थे।

DSC00141

जगह यकीनन बहुत मनभावन थी, पर अपने यहाँ तो इससे भी खूबसूरत पर्यटक स्थल हैं जिन्हें देखने हम नहीं  जाते, और पराये देश की खूबी बयान करने से नही थकते। इस प्रकार ये सप्ताहांत हमने काफी अच्छे से मनाया।  हम लोग श्री प्रदीप वर्मा और उनके परिवार के साथ गये थे।

5 comments

  1. Madhvendra Shukla says:

    तस्वीरे अच्छी है और आप भी | तो मस्ती की पाठशाला काफ़ी अच्छी चल रही है …

  2. Santosh Kumar says:

    आपने हमें बैठे बैठे अटलाँटा दर्शन करवा दिया तस्वीरें थोड़ी और होती तो और मज़ा आ जाता !

  3. Rekha says:


    Santosh Kumar:

    आपने हमें बैठे बैठे अटलाँटा दर्शन करवा दिया तस्वीरें थोड़ी और होती तो और मज़ा आ जाता !

    हमारे ब्लॉग पर आने के लिये धन्यवाद। हम आगे और भी तस्वीरें लगायेंगे

  4. Ashkara says:

    दिल से बेसाख्ता बहते हुए आंसू का सफ़र,
    आँख की मंजिल से परे ख़त्म हुआ…
    कौन वीरान मकाँ देख के पूछे कि:
    यहाँ कोई मकीं रहता था?

  5. Chitra Gupta says:

    It s good at least i will read some thing in Hindi.

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>