अपने अपार्ट्मेन्ट के टेरेस पर
पहले ये पुदीने का पौधा दो हफ़्ते तक गिलास मे पड़ा रहा फ़िर आज उसके लिये गमले का इन्तजाम हुआ। आज २ और गमलों के लिये मिट्टी लाये और एक गुलाब की टहनी भी। देखते हैं कब तक लग जाती है।
May
31
May
11
आज आम खाते हुये एक पुरानी बात याद आ गयी। एक बार (१२-१५ साल पहले जब हम लोग स्कूल मे पढ़ते थे) की बात है, गर्मियों के दिन थे। हमारे घर हमारी क्लास टीचर आयीं। घर मे कुछ खास नाश्ते-खाने का था नही तो मम्मी ने उनको आम और नमकीन दिया। साथ मे एक खाली प्लेट भी दी छिलका रखने के लिये। हमने देखा कि मैडम के हसबैन्ड ने तो आम छिलके सहित खा लिया। थोड़ी देर मे हमारे देखते ही देखते मैडम ने भी प्लेट मे रखा छिलका खतम कर दिया।
जब वो लोग चले गये तो हम लोग हंसे जा रहे थे कि कुछ लोग छिलके सहित भी आम खा सकते हैं।
Dec
30
सभी को नव वर्ष २०११ की हार्दिक शुभकामनायें।
Sep
26
पिछ्ले सप्ताह से मैने Georgia State University मे एक Trainee के रूप मे कार्य करना शुरु किया है। यहाँ की कार्यशैली अपने देश से बिल्कुल अलग है। लोग दिन भर काम मे डूबे रहते है। काम मुझे पहले तो काफ़ी कठिन लगा परंतु बाद मे समझ मे आने लगा।
यहाँ पर मैंने Fusion Protein Preparation, Extraction, Purification and Expression सीखा। यह प्रोटोकॉल लगभग २ सप्ताह तक चला। इसके बाद मैंने प्रोटीन की Labeling सीखी जो कि काफी रोचक थी। पहले Labeled प्रोटीन सिर्फ़ पढ़ते थे यहाँ बना कर देखा। यहाँ पर मैने प्रोटीन को शुद्ध करने के लिये Affinity Chromatography भी किया जिसके द्वारा प्रोटीन दूसरी impurity से अलग हो जाते हैं। लैब मे इसके लिये कोई Stand नहीं था इसलिये सामने मेज़ की खाचे मे करना पडा। यह तकनीक भी सही थी।
यह प्रोटीन Annexin V है जो कि Cancer को ठीक करने मे मदद करती है। यह कैंसर कोशिकाओं मे Apoptosis induce करता है जिससे इनकी मृत्यु हो जाती है। यहाँ पर मुख्यत: Immunology पर काम होता है। इस कार्य के लिये रोजाना कई चूहों की बलि दी जाती है। यहाँ पर तो वैसे भी काम को जादा वरीयता दी जाती है, चाहे कैसे भी हो। ये सब सीखकर आत्म विश्वास बढ़ा हुआ महसूस हुआ। अभी तो काफी कुछ सीखना है जिससे कि इस क्षेत्र मे कुछ नया शोध कर सकूं।
Sep
16
इस बार नीले और पीले रंग की जेली मछलियों के विडियो लगा रहे हैं।
ये वाला पहले वाले से ज्यादा क्लियर है और जेली फिश भी काफी बड़ी है।
अगली बार नीली-पीली मछलियों का विडियो लगायेंगे।
जार्जिया एक्वेरियम के बारे मे पिछली पोस्ट इस लिंक पर है।
Sep
11
पिछले सोमवार को हम लोग जार्जिया एक्वेरियम गये थे। कहते हैं कि ये दुनिया का सबसे बड़ा एक्वेरियम है, मछलियों की संख्या और जल की मत्रा (८५ लाख गैलन, ~४० लाख लीटर) दोनो लिहाज से।

रविवार को बहुत भीड़ और टिकट न मिल पाने के कारण हमे सोमवार को गये। एक्वेरियम मे हमने एक 4D Show देखा, ढेर सारी तस्वीरें खींची और विडियो भी बनाये। सबसे पहले ये विडियो लगा रही हूँ जिसमे सुन्दर सुन्दर मछलियाँ तैरती जा रही हैं। अगली बार जेली फिश का लगायेंगे, वो इससे भी अच्छा आया है।
इसके बारे मे और जानकारी विकीपीडिया पर भी उपलब्ध है।
जेली फिश के विडियो अगली पोस्ट मे यहाँ पर हैं
Sep
01
आज काफ़ी दिनों के बाद लिख रही हूँ। पिछले शनिवार (२८ अगस्त) को हम लोग पिकनिक के लिये अटलाँटा से करीब ९० मील दूर हेलेन (Helen, GA) नाम के एक छोटे से शहर गये थे। यह शहर कहा जाता है कि यूरोपियन स्टाइल मे बसा हुआ है और यहाँ की आबादी मुख्यतः जर्मन है। यहाँ की सड़कों के नाम मे भी ’स्त्रास या स्त्रासे’ लगा है।
पहुँचते ही जोर से भूख लगी थी। इसलिये सबसे पहले स्वादिष्ट खाना गया फ़िर वहाँ पर Chattahoochee (चट्टाहूची?) नदी मे tubing किया।
काफ़ी भीड़ थी वहाँ पर सफ़ाई भी बहुत थी। लोगों ने उस जगह को गन्दा नही किया था (काश! ऐसा अपने देश मे भी होता) ।
इसके बाद हुम लोग Anna Ruby Falls देखने गये जो कि बहुत खूबसूरत था। इसे देखने के लिये हमे करीब १-२ मील पैदल चलना पडा।
वहाँ पर सभी ने खूब फोटो खीचें और प्रकृति का आनन्द लिया।
यहाँ भी हमारी तरह कई लोग week-end मनाने आये थे।
जगह यकीनन बहुत मनभावन थी, पर अपने यहाँ तो इससे भी खूबसूरत पर्यटक स्थल हैं जिन्हें देखने हम नहीं जाते, और पराये देश की खूबी बयान करने से नही थकते। इस प्रकार ये सप्ताहांत हमने काफी अच्छे से मनाया। हम लोग श्री प्रदीप वर्मा और उनके परिवार के साथ गये थे।
Aug
23
आज राखी का त्योहार है और मैं अपने भाईयों से बहुत दूर हूँ। उन्हे प्रत्यक्ष रूप से राखी तो नहीं बाँध सकती इसलिये पहले ही दे कर आयी थी। अच्छा नही लगता है इस त्योहार मे दूर रहना। सब भाई बहन इसे अपने-अपने तरीके से मनाते हैं। भाई बहन को कुछ उपहार देते है और बहनें उनकी उन्नति की कामना करती हैं।
मेरे बड़े भाई साहब जो कि दिल्ली मे रहते हैं उन्हे मैने सुबह ८.०० बजे फोन किया पर फोन नही उठाया. मेरे भाई साहब ने भी मेरी राकी की तरह उपहार भी पहले ही दे दिया था. उपहार मे उन्होने मुझे चाय का मग दिया ये बोल कर कि तुम चाय ज्यादा पीती हो, ये तुम्हारे लिये! उपहार देख कर मेरी आँख भर आयी। छोटे भाई ने रात के १२.०० बजे ही फोन करके Happy Rakhi बोल दिया था.
इसके पहले भी मैं राखी पर घर नही जाया करती थी क्यूंकि हमें केवल एक दिन की ही छुट्टी मिलती थी। कमी तो हमेशा से ही लगती थी पर आज ये कमी कुछ ज्यादा ही महसूस हो रही है। आज राखी के दिन मै यही दुआ करती हूँ कि मै कहीं भी रहूँ और मेरे भाई कहीं भी रहें वो सदा खुश रहें एवं उन्नति-प्रगति करें।
सभी भाई-बहनों को राखी की शुभकामनायें।
Aug
11
बहुत दिनों बाद हिन्दी मे लिखना (टाइप करना) कितना अच्छा लग रहा है।
Recent Comments